Loading Now
×

सीके नायडू क्रिकेट में बिहार के कप्तान आकाश राज दोहरे शतक(195) से चुके,बिहार विशाल स्कोर की ओर

पटना, 12 फरवरी : अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रविवार से शुरू हुए सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन पांच विकेट पर 460 रन बनाए।

गुजरात के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बिहार के कप्तान आकाश राज ने अपनी फार्म को बरकरार रखते हुए 195 रन बनाए, लेकिन वे दोहरा शतक नहीं जमा सके। आकाश ने 229 गेंदों पर 24 चौके और दो छक्के जमाए। अंकित राज ने भी 106 रनों की शतकीय पारी खेली। श्रवण निर्गोध ने 22, दीपक ने 79, जीके ने 21 रनों का योगदान दिया। कुमार राहुल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment