Loading Now
×

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के सिरमौर बनने पर बीसीए की बधाई।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ( बीसीए ) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, वाईस प्रेसिडेंट दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह एवं बीसीए के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के सिरमौर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

बीसीए के पदाधिकारीयो ने कहा है की बीसीसीआई के युवा, ऊर्जावान एवं कुशल सचिव श्री जय साह जी की नई सोच और उनकी बेहतरीन कार्य शैली के परिणाम से यह संभव हुआ है। बीसीए ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमीयो को बधाई देते हुए कहा यह सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए गौरव का पल है।टीम इंडिया के टेस्ट, वनडे और 20-20 में इतिहास रचने से हर भारतीय अपने को गौवान्वित महसूस कर रहें हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment