Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में ऐंबीशन क्रिकेट क्लब 94 रनो से जीता।

अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का 5वां सुपर लीग मैच एम एस सी सी लीजेंड और ऐंबीशन क्रिकेट क्लब जोकि के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 25-25 ओवरों के इस मैच में टॉस ऐंबीशन क्रिकेट क्लब जोकि ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जोकि ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खो कर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।जोकि के बल्लेबाज जितेंद्र ने 68 रन की पारी खेली अकराम ने 40 रन और नूरुलाह ने 39 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।एम एस सी सी लीजेंड के गेंदबाज करण ने 3 सज्जन ने 2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एम एस सी सी लीजेंड के बल्लेबाजों ने 24.5 ओवर में 118 रन पर सभी विकेट गँवा दिये और मैच हार गयी।एम एस सी सी लीजेंड के बल्लेबाज दीपक ने 36 रन गावस्कर ने 35 रन बनाए। ऐंबीशन क्रिकेट क्लब जोकि के गेंदबाज तौसिफ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए सौरव और शम्स् ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर तनवीर आलम और जितेंद्र कुमार थे स्कोरिंग फैज़ल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,जिला संघ के चाँद आज़मी अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण रवि शंकर दास मृत्युंजय झा तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बीसीए अंतर जिला क्रिकेट के सुपर लीग में अपने जोन से पटना,सिवान ने बनाया जगह,औरंगाबाद ,और पूर्णिया भी जीता

Next post

महाकाल कप के रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर ने गोड्डा जिला को 3 विकेट से हराया

Post Comment