Loading Now
×

एक दिवासीय मैच में शिवहर ब्लू ने शिवहर रेड को 14 रनों से हराया

शिवहर : बीते कल 28 फरवरी को एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से एवं खेलो इंडिया के तहत किया गया। यह मैच दिव्यांग खिलाङियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया।

इस एकदिवसीय मैच की विशिष्ट अतिथि शिवहर सांसद महोदया श्रीमती रमा देवी थीं। मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर जिला पदाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता, शिवहर ए डी एम, डी डी सी, शिवहर एस डी एम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजू जी इत्यादि उपस्थित थे।

कुछ पूर्व क्रिकेटर एवं कुछ वर्तमान क्रिकेटरों से सजी शिवहर ब्लू एवं शिवहर रेड के बीच यह फैंसी मैच खेला गया । इस रोमांचक मैच में शिवहर ब्लू ने शिवहर रेड को 14 रनों से पराजित किया। मैच समाप्ति के पश्चात सांसद महोदया श्रीमती रमा देवी, शिवहर जिला पदाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता एवं जिले के अन्य गणमान्यों के द्वारा विजेता टीम, उपविजेता टीम एवं मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया गया।

सभी खिलाड़ियों एवं दोनों अंपायर को मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया । इस मैच के आयोजन में कृपाशंकर पटेल, नवीन कुमार, रामबाबू गुप्ता, प्रशांत कुमार प्रभाकर, सौरव, आशिक, शिवम, सुरेश, विशाल इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment