Loading Now
×

जहानाबाद जिला सीनियर क्रिकेट लीग में साइक्लोन सीसी ने जायका सीसी को 70 रनो से हराया

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने जायका क्रिकेट क्लब को 70 रनो से हराया ।टॉस जीतकर जायका क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया , पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने 30 ओवरों में 9 विकटों के नुकसान पे 206 रनो का स्कोर खड़ा किया ।

साइक्लोन क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 96 रन जोड़े , इनके अलावा रिशु राज ने 44 और सुयश ने 23 रन का योगदान दिया।जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से पंकज कुमार ने 3 विकेट , अश्विनी और अंकित ने 2,2 विकेट हासिल किया ।

207 रनो का पीछा करने उतरी जायका क्रिकेट क्लब के की पूरी टीम 24.5 ओवरों में 136 रन बना के ऑल आउट हो गई।जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से सौरव कुमार ने 38, अंकित यश राज ने 21 और रिशव श्रीवास्तव ने 20 रनो का योगदान दिया।साइक्लोन क्रिकेट क्लब के तरफ से कुमार शान ने 3 , स्वराज राठौर,रिशव राय , सुयश ने 2,2 विकेट हासिल किया।

अभिषेक कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।लीग का अगला मुकाबला रंजन इलेवन और जायका क्रिकेट क्लब के बीच में 16/03/2023 को सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment