Loading Now
×

बारिश बनी वेटरर्न क्रिकेट में बाधा

पटना। राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में रविवार से शुरू होने वाला स्ट्रेट ड्राइव पीवीएल वेटरर्न चैलेंजर क्रिकेट कप का उद्घाटन नहीं हो सका. इसकी जानकारी मीडिया संयोजक रूपक कुमार ने दी.

बताया कि शनिवार की देर रात हुई तेज बारिश की वजह से ग्राउंड का आउटफिल्ड व पिच गिला होने के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो सका. इस चार दिवसीय मैच के पहले दिन के दोनों मैच शेष बचे दिनों में खेले जाएंगे. पहला मैच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. जबकि दूसरा मैच अपराह्न 1 बजे से जबकि दूसरा मैच शाम 5 बजे से खेला जाएगा.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment