Loading Now
×

भागलपुर जिला अंडर-19 ट्रायल 27 मार्च से

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु भागलपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में दिनांक 27-03-2023 एवं 28-03-2023 को सुबह 8 बजे से किया जाएगा।

2 दिन चलने वाले इस ट्रायल में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के ए एवं बी डिवीजन खेलने वाले क्रिकेट क्लबों के पंजीकृत खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति रहेगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी सादे टी-शर्ट, ट्राउजर, किट बैग, आधार कार्ड- जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ लेकर आएंगे। ट्रायल की उक्त तिथि एवं स्थल पर सुबह 8 बजे सभी खिलाड़ी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के प्लेयर रिप्रेजेंटेटिव मो. मेहताब मेहंदी (मोबाइल नं. 6203696386) को रिपोर्ट करेंगे। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ मनोज कुमार (मोबाइल नं. 9431825806) ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment