Loading Now
×

अररिया जिला अंडर -19 क्रिकेट ट्रायल मैच में अध्यक्ष एकादश विजयी

अररिया : क्रिकेट संघ द्वारा U- 19 क्रिकेट ट्रायल मैच आज सचिव एकदास बनाम अध्यक्ष एकदास के बीच खेला गया। इस दो दिवसीय मैच मे अध्यक्ष एकदास की पूरी टीम 47 ओवर में 145 रन बना कर आँल आउट हो गई वही सचिव एकदास की टीम 17 ओवर मे 3 विकेट खो कर 137 रन बना ली थी।

मैच के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के टुरनामेंट कमिटी के चेयरमैन ज्ञानेश्वर गौतम जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, वहीं अररिया जिला क्रिकेट संघ के ओर से उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंट दे कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल,अररिया क्रिकेट संघ के कोषाअध्यक्ष अमित सेन गुप्ता, जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति के सदस्य अशोक मिश्रा, रविशंकर दास, अश्विनी कुमार, अनिकेत झा, तनवीर आलम, एवम ग्राउंड्स मैन राजेश जी आदि उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment