Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अंडर-16 खिलाड़ियों का ट्रायल 2 अप्रैल को जानकी स्टेडियम में

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा अपने जिले के अंडर-16 खिलाड़ियों का ट्रायल आगामी 2 अप्रैल को जानकी स्टेडियम डुमका में रखा है। आपको मालूम हो की बिहार क्रिकेट संघ द्वारा 7 अप्रैल से पहले खिलाड़ियों को निबंधन करना है ताकि बीसीए के अंडर-16 अन्तर जिला क्रिकेट में भाग ले सके जिसके लिए सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ ने टीम बनाने की तैयारी कर दी है।

सभी खिलाडी अपना रजिस्ट्रेशन जिला क्रिकेट संघ से करा कर ट्रायल में भाग ले सकते है। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाडी अपने साथ आधार कार्ड ,जन्मप्रमाणपत्र ,एक फोटो लेकर आएंगे। इससे पहले ट्रायल में भाग लेने से पहले सदर अस्पताल सीतामढ़ी से अपना बॉन टेस्ट अवश्य करावा लेंगे। ट्रायल के समय बॉन टेस्ट के साथ बॉन टेस्ट कराते हुई फोटो भी देना होगा। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश द्वारा दी गई है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment