Loading Now
×

बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में

पटना : मूर्तिजापुर ( महाराष्ट्र ) में खेली जा रही 67वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ को 35-19,35-17 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालिका वर्ग के मैच में बिहार ने छत्तीसगढ़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व खेले गए बालक वर्ग के पूल ‘ई’ के पहले लीग मैच में गुजरात को 35-09,35-14 से,दूसरे में दिल्ली को 35-10,35-16 से,तीसरे में ओडिशा को 29-35,35-22,35-25 से व चौथे गोवा को पराजित कर पूल चैंपियन बनते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया।

बालक वर्ग में बिहार की ओर से छोटू,शशांक,बिट्टू, कुंदन,आशीष ओझा ने शानदार खेल दिखाया। जबकि बालिका वर्ग में बिहार की ओर से कप्तान वंदना, कशिश,मुस्कान,काजल,गीता ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment