Loading Now
×

सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी में सीएबी टाइगर की टीम जीती

पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ग्राउंड पर चल रहे सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार यानी 2 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सीएबी टाइगर ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से पराजित किया।

टॉस सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाये। जवाब में सीएबी टाइगर की टीम 12.4 ओवर में सात विकेट पर 92 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम संभव (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जूनियर चयनकर्ता प्रभात कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 17.2 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट आकाश 14, हिमांशु 16, प्रिंस 10, अतिरिक्त 29, संभव 3/4, प्रीतम 2/10, जयंत 1/18, राजा 1/17, अभिषेक 1/33, रन आउट-2
सीएबी टाइगर : 12.4 ओवर में सात विकेट पर 92 रन, आदित्य 15, सुंधाशु 15, प्रीतम 11, अतिरिक्त 36, अभिनव 5/30, हिमांशु 1/19, अभिमन्यु 1/

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment