Loading Now
×

बीसीए इंटर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रीन जोन विजयी

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(सचिव गुट ) के द्वारा कराए जा रहे हैं बीसीए इंटर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अंतर्गत खेले गए दूसरे मैच में रेड जोन और ग्रीन जोन के बीच हुआ जिसमें ग्रीन जोन ने 2 विकेट से जीत प्राप्त की।।

गया के गया कॉलेज ,खेल परिसर स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में रेड जोन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 317/7 (50) ओवर में अरनव 101 * विनीत 51 वही गेंदबाजी करते हुए ग्रीन जोन की ओर से अभिषेक 2 , स्वराज पंकज, सुकेश, शुभेंदु 1-1 विकेट प्राप्त किया।

वही दूसरे बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन जोन 319 / 8 (49.5 ) ओवर में बनाकर जीत लिया स्वराज 90, शुभेंदु 54 बनाएं वही गेंदबाजी करते हुए रेड जोन की ओर से जितेंद्र 3 और अरनव ने 2 विकेट प्राप्त किया इस तरह या मैच ग्रीन जोन ने 2 विकेट से जीत प्राप्त की है अंपायर की भूमिका में अमन दीप और आजाद गांधी रहे।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी के कन्वेर सौरभ चक्रवर्ती और गया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ( चुन्नू) , कमेटी के मेंबर सुरेश मिश्रा पिंकू,श्याम यादव ,रजनीकांत , चीकू कुमार, , संजीव कुमार गब्बर, ऐस नियाजउद्दीन, अकाश गौरव ,महबूब आलम, सौरभ सिंह, अद्विक ओझा, आदि मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment