Loading Now
×

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सिटी एथलेटिक क्लब की बंपर जीत

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए मैच में गोलों की बरसात हुई। पहले मैच में कुल 17 गोल सिटी एथलेटिक क्लब ने नाथन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ दागे। नाथ इंटरनेशनल स्कूल कोई गोल नहीं दाग सका।

सिटी एथलेटिक क्लब की ओर से आयुष राज (11वें, 15वें, 21वें, 29वें,36वें, 45वें, 46वें,47वें,48वें, 56वें) ने 10 गोल दागे। इसके अलावा सूरज (9वें, 53वें), सोनू सिंह (14वें), अजय कुमार (23वें, 28वें,57वें, 58वें) ने गोल दागे।
विजेता टीम के आयुष राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अरुण चौधरी ने प्रदान किया। मैच के रेफरी कैलाश प्रसाद, अरविंद कुमार, फजले अली, संजय रजक थे।

एनएससी, बख्तियारपुर और पीएसएफए के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 पर समाप्त हुआ। बख्तियारपुर टीम के गोलकीपर सन्नी कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदीप कुमार ने प्रदान किया।

17 अप्रैल का शेड्यूल इलेवन ब्रदर्स एफसी बनाम संत माइकल एफसी (दोपहर 1 बजे से) जूनियर शुक्ला एफए बनाम ओम इलेवन एफसी (दोपहर 3 बजे से)

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment