बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बना शैलेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन
पटना। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट को 111 रनों से हरकार द्वितीय शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम के प्रखर ज्ञान मैन आफ द मैच रहे.
स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बसावन पार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले खेलते हुए बसावन ने प्रखर ज्ञान के शानदार 74 रन, मंजीत के 40 रन की मदद से 24.5 ओवर में 196 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में लर्निंग स्कूल के बल्लेबाज बसावन के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सके और पूरी टीम महज 18.1 ओवर में 85 रन पर सिमट गई.
इस मैच समाप्ति उपरांत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट के सत्यम को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बसावन पार्क के प्रखर ज्ञान को, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर लर्निग स्कूल आफ क्रिकेट के अमन को, सर्वश्रेष्ठ फील्डर बसावन के आयुष प्रकाश को, मैन आफ द सीरीज लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट के आदित्य और प्रामिसिंग प्लेयर का पुरस्कार लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट के तेजस को प्रदान किया गया. इस मौके पर डॉ राजीव कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, नूतन कुमारी, नवनीत आनंद व लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट के निदेशक नवीन कुमार मौजूद रहे.
संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 24.5 ओवर में 196 रन, प्रखर ज्ञान 74, मनजीत 40, आयुष प्रकाश 14, आर्रव राज 27, अतिरिक्त 25, विकेट— आदित्य 2/39, करन 2/40, सत्यम 2/38, रूपेश 1/23, मोनू 1/44, रनआउट 2
लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट: 18.1 ओवर में 85 रन पर आलआउट, मोनू 16, रूपेश 15, अतिरिक्त 24, हिमांशु 4/23, आयुष प्रकाश 2/14, अंजन तिवारी 1/5, आयांश अभि 1/15 अंकित 1/21, रनआउट 1
Share News:



Post Comment