बीसीए इंटर जोनल सीनियर क्रिकेट में गौतम के दोहरे शतक से साउथ जोन सेमीफाइनल में
गया : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(सचिव गुट) के द्वारा कराए जा रहे हैं बीसीए इंटर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अंतर्गत खेले गए छठे मैच में साउथ जोन और रेस्ट ऑफ रेड के बीच हुआ जिसमें साउथ जोन की टीम शानदार 124 रनों से जीत प्राप्त की।।
गया के गया कॉलेज ,खेल परिसर स्टेडियम में खेले गए छठे मैच में साउथ जोन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 364 /6 (40) ओवर में गौतम की शानदार 211 रनों की पारी सिद्धार्थ 52, यशराज सिंह 42 गेंदबाजी करते हुए रेस्ट ऑफ रेड की ओर से आशीष कृष्णा ने चार , रिशु प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया।
वही दूसरे बल्लेबाजी करते हुए रेस्ट ऑफ रेड 240/10 (36.3) ओवर में बनाया फहद 40 , रिशु राज 44 रनों की पारी खेली वही गेंदबाजी करते हुए साउथ जोन की ओर से विश्वकर्मा 3 , सिद्धार्थ और हिमांशु गुप्ता 2 -2 विकेट प्राप्त किया इस तरह या मैच साउथ जोन ने 124 रनों से जीत प्राप्त की है और ग्रुप बी से सेमीफाइनल के लिए साउथ जोन और ईस्ट जोन क्वालीफाई किया।
अंपायर की भूमिका में अमन दीप और आजाद गांधी रहे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी के वरीय सदस्य और गया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ( चुन्नू) , कमेटी के मेंबर सुरेश मिश्रा पिंकू,श्याम यादव ,रजनीकांत सिंह , चीकू कुमार, उत्तम कुशवाहा, संजीव कुमार गब्बर, ऐस नियाजउद्दीन, अकाश गौरव ,महबूब आलम, सौरभ सिंह, अद्विक ओझा, आदि मौजूद थे।
Share News:



Post Comment