Loading Now
×

लखीसराय जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, प्रेम रंजन पटेल फिर बने अध्यक्ष

लखीसराय : जिला क्रिकेट संघ का चुनाव कल 15 मई को संपन्न हुआ। चुनाव दीनदयाल भवन सूरजगढ़ा लखीसराय में चुनाव अधिकारी अधिवक्ता श्री प्रजापति झा के देखरेख में सभी क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव की सहमति से श्री प्रेम रंजन पटेल को अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह को सचिव श्री सुनील अग्रवाल को कोषाध्यक्ष श्री वैभव कुमार को उपाध्यक्ष श्री रोहित कुमार को संयुक्त सचिव एवं नवनीत कुमार को क्लब प्रतिनिधि सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया।

चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए सभी निर्वाचित लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं क्लबों के प्रतिनिधि को धन्यवाद करते हुए चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त किया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment