Loading Now
×

भारतीय महिला बेसबॉल टीम ने एशिया कप का कटाया टिकट

पटना. हांगकांग में चल रही बीएफए वीमेंस बेसबाल एशियन कप 2023 में भारतीय महिला टीम ने जीत का क्रम जारी रखते हुए एशिया कप के क्वालिफायर राउंड के मुकाबले में मलेशिया को 19-0 से हराया.

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया. जिसका मुकाबला 26 मई से खेला जाना है. बेसबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव मधु शर्मा के दिशा-निर्देश में खेल रही भारतीय महिला टीम ने यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले भारतीय टीम ने थाईलैंड को 9-8 से हराया था.

भारत के जीत में रेशमा पुनेकर का शानदार प्रदर्शन अहम रहा. भारतीय टीम की जीत पर भारतीय बेसबॉल संघ के अधिकारियों व खिलाडिय़ों संग बेसबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, उपाध्यक्ष संजय कुमार, बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, निदेशक सह सचिव पंकज राज व बेसबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष रूपक कुमार ने भारतीय टीम व मधु शर्मा को बधाई दी.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment