इंद्रजीत का शतक, आरबीएनवाईएसी पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट के फाइनल में
Share News:
खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पेसू ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए आरबीएनवाईएसी ने इंद्रजीत कुमार (124 रन) और सिमुख सिंह (53 रन) की शानदार बैटिंग के दम पर 30 ओवर में सात विकेट पर 289 रन बनाये।
जवाब में पेसू की टीम पीयूष कुमार सिंह के 97 रन के बाद भी 23 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन ही बना सकी। पेसू की ओर से पवन कुमार ने 42 रन की पारी खेली।
संक्षिप्त स्कोर
आरबीएनवाईएसी : 30 ओवर में सात विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत 124 रन, सिमुख सिंह 53 रन, राजीव कुमार 40,कुमार सहज 21,राहुल रत्न 23, अतिरिक्त 20,धीरज कुमार 1/35,रजत कुमार आर्यन 2/25, राजेश कुमार सिन्हा 2/35, शशीम राठौर 2/68,
पेसू : 23 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन, पीयूष कुमार सिंह 97 रन, आकाश 12, पवन कुमार 42,धीरज कुमार 13, राहुल रत्न 3/25, अमन आनंद 1/32,श्लोक 3/45, कुमार सहज 2/30
खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
Post Comment