Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट में उत्तर दिनाजपुर डिस्ट्रिक्ट कैंप विजयी

किशनगंज । उत्तर दिनाजपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से आज एक अभ्यास मैच उत्तर दिनाजपुर डिस्टिक क्रिकेट केम्प बनाम टारगेट क्रिकेट एकेडमी किशनगंज के बीच टर्फ विकेट पर रायगंज स्टेडियम में 40/40 ओवरों का खेला गया।

टारगेट क्रिकेट एकेडमी किशनगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाए जिसमें पंचम कुमार ने 34 इनाम जमील ने 31 अहान प्रथम ने 17 एवं सॉरीया कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया वही उत्तर दिनाजपुर डिस्टिक क्रिकेट केम्प की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानव मजूमदार ने चार विकेट समृद्धा ने 3 विकेट जैनेंद्र ने दो विकेट एवं आदित्य ने 1 विकेट हासिल किया।

123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर दिनाजपुर डिस्ट्रिक्ट कैंप 25.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें सुजीत दास ने 34 जैनेंद्र ने 24 एवं जॉय साह ने 21 रनों का योगदान दिया वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी किशनगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए इनाम जमील ने दो विकेट सौर्य कुमार ने 2 विकेट प्रियांशु कुमार ने दो विकेट एवं रोहन जोगी ने एक विकेट हासिल किया 4 विकेट लेने वाले मानव मजूमदार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैन ऑफ द मैच मानव मजूमदार को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के मैच के अंपायर थे रिदम सरकार एवं सजल हालदार। मौके पर रायगंज क्रिकेट एसोसिएशन के कोच संजीव दत्ता किशनगंज के वरिष्ठ खिलाड़ी गणेश साह मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment