Loading Now
×

पटना जिला क्रिकेट लीग में विशाल और तनु के अर्धशतक से विजय नारायण इलेवन विजयी

पटना: जिला क्रिकेट संघ (सचिव गुट) द्वारा आयोजित लीग मैच में आज का मैच जे.पी.सी.सी. और विजय नारायण इलेवन के बीच गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम (मसौढ़ी) में खेला गया। विजय नारायण इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जे.पी.सी.सी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर्स में 127 रन पे सिमट गई।जे.पी.सी.सी की ओर से सबसे अधिक जेठालाल ने 30 रनों की पारी खेली।विजय नारायण इलेवन की ओर से गेंदबाजी में देव ने 2 ओवर्स में 17 रन देकर 3 विकेट झटके।

जवाब में विजय नारायण इलेवन की टीम 25वे ओवर्स में 3 विकेट पे 128 रन बनाकर मैच को आसानी से 7 विकेट से जीत लिया।विजय नारायण इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में विशाल कुमार ने 49 गेंदों में 50 रन बनाये और तनु ने 67 गेंदों में 50 रन बनाये।जे.पी.सी.सी की ओर से गेंदबाजी में रोहित ने 5 ओवर्स में 13 रन खर्च कर 1 विकेट प्राप्त किये।आज के मैच में देव को शानदार गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

स्कोरकार्ड:-

जे.पी.सी.सी:– 127/10 (19.5) ओवर्स
जेठालाल:- 30 रन (16 गेंद)
अश्विन:- 10 रन (27 गेंद)

देव:- 2 ओवर 17 रन 3 विकेट
अमन:- 4 ओवर 15 रन 2 विकेट

विजय नारायण इलेवन:- 128/3 (24.4ओवर्स)
विशाल कुमार:- 50* रन (49 गेंद)
तनु:- 50 रन (67 गेंद)

रोहित कुमार:- 5 ओवर 13 रन 1 विकेट
राजू राय:- 5 ओवर 17 रन 1 विकेट

कल का मैच:- रैनबो.सी.सी vs क्रिसेंट.सी.सी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment