Loading Now
×

बीसीए अंडर-16 क्रिकेट मिथिला ज़ोन: मधुबनी ने शिवहर को 12 रनों से हराया

वैशाली : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में श्याम श्याम सिन्हा अंडर 16 मिथिला जोन के तीसरे मैच मधुबनी और शिवहर के बीच खेले गए मैच में मधुबनी ने शिवहर को 12 रन से हराया ।

डॉक्टर जेपी सिन्हा स्टेडियम वैशाली में खेले जा रहे हैं मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलामी बल्लेबाज आदित्य 18 संजय 11 ने सधी हुई शुरुआत की । स्टीवन मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष 19 और पिंटू 20 के बदौलत 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाएं । शिवहर के तरफ से आकाश 2 विकेट , सार्थक 4 विकेट प्राणकूर 2 विकेट और शुक्ला 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर के सलामी बल्लेबाज अमित 7 आनंद 6 बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज शुक्ला 15 रन आदित्य 18 रन कसूर का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 37 ओवर में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई मधुबनी के तरफ से प्रियांशु 4 विकेट विनायक 4 विकेट और आलम को 1 विकेट मिला। मधुबनी के प्रियांशु का मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । आज के मैच का निर्णायक बीसीए पैनल के रवि कुमार एवं सनी बर्मा थे ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment