Loading Now
×

सरदार पटेल इनामी इंटर स्कूल अंडर-15 क्रिकेट 8 अगस्त से

पटना। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के बैनर तले आगामी 8 अगस्त से पटना में सरदार पटेल अंतर स्कूल अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कुल 24 स्कूल टीमों को खेलने की अनुमति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और वह 25-25 ओवरों का होगा। मैच नॉकआउट आधार पर खेला जायेगा। मैच पैनल अंपायर करेंगे। खिलाड़ियों के लिए शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।उन्होंने बताया कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

इच्छुक टीमें अपने प्राचार्य द्वारा अग्रसारित स्कूल आवेदन के साथ 6 अगस्त तक 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि जन्म प्रमाण हेतू आधार कार्ड और नगर निगम का प्रमाण पत्र मैच के दौरान साथ लाना होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment