Loading Now
×

सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का चयन हाजीपुर में कल

पटना : भिलाई ( छत्तीसगढ़ ) में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 42वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार राज्य सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम के चयन हेतु एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन कल कुशवाहा आश्रम आश्रम,एसडीओ रोड,हाजीपुर ( वैशाली ) में सुबह 8.00 बजे से किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। चयन प्रतियोगिता में प्रत्येक जिलों से 5 बालक व 5 बालिका खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02 जनवरी 2008 या उसके बाद का होना चाहिए।

इसी चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 15 बालक व 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment