Loading Now
×

U-19 वीनू मांकड़ टॉफी: आंध्रा ने बिहार को हराया,

पटना: चंडीगढ़ में खेले जा रहे U-19 वीनू मांकड़ टॉफी के मैच में बुद्धवार को आंध्र-प्रदेश ने बिहार को 38 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर बिहार ने आंध्र प्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आंध्र प्रदेश की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 220 का स्कोर खड़ा किया, जबकि बिहार की टीम 42.4 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई।

एक समय आंध्र प्रदेश का स्कोर पाँच विकेट पर 36 रन था, लेकिन एम युवान और के आर रौशील के बीच छठे विकेट की 149 रनों की पारी के बदौलत आंध्र प्रदेश की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 220 रन बनाई। बिहार की ओर से वासुदेव ने 3, विवेक ने 2 और अनूप तथा सत्यम ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में उतरी बिहार की टीम महज 42.4 ओवर 182 रन पर ऑल आउट हो गई। वैभव ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 रनों की पारी खेली, जबकि  अगसत्या ने 38 रन, तौफीक ने 30 रन और अनुप कुमार ने नाबाद 30 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। आंध्र प्रदेश की ओर से साई सरवन ने 4 विकेट, एम युवान और श्रीराम ने 2-2 विकेट तथा हेमंत कुमार ने एक विक्र्त लिए। बिहार का अंतिम मैच 20 अक्तूबर को जम्मू एवं कश्मीर से है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment