Loading Now
×

मोइनुल हक कप फुटबॉल में पटना की लगातार दूसरी जीत दूसरी जीत

पटना, 1 नवंबर। मोहनिया के जगजीवन स्टेडियम में चल रही 71वीं बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में पटना ने जहानाबाद को 5-0 से पराजित किया।

इस मैच में पटना के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। गोल करने की शुरुआत खेल के 20वें मिनट में राफेल सोरेन ने की। इसके दो मिनट बाद यानी 22वें मिनट में मोहम्मद तौहिद ने गोल टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। 27वें मिनट में कप्तान आरिफ खान ने गोल दागा। 42वें मिनट में राफेल सोरेन ने अपना दूसरा और टीम के चौथा गोल दाग कर पहले हाफ में पटना को 4-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में जहानाबाद ने थोड़ी टक्कर दी। दूसरे हाफ में मात्र 1 गोल हुआ। अभिजीत कुमार ने खेल के 67वेंमिनट में गोल दाग कर पटना को 5-0 की जीत दिला दी। यह पटना की लगातार दूसरी जीत है। जहानाबाद की दो मैचों में 1 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment