Loading Now
×

जी.डी गोयनका स्कूल,गया का जिला स्तरीय विद्यालय खेल-प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गया : कला, संस्कृति व युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय गया जिला विद्यालय प्रतियोगिता 2023-24 के अंतर्गत जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल गया के खिलाड़ियों ने बॉस्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी उच्च स्तरीय प्रतिभा कौशल को दिखाया।

खिलाड़ियों के ऊर्जावान प्रदर्शन ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर दिया। गोयनका स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉस्केटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग श्रेणी में बेहद रोमान्चकारी मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता के पदक को हासिल किया।

स्कूल के चेयरमैन श्री रविन्द्र सिंह राठौर जी ने खेल प्रशिक्षिक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे फैजान खान तथा सभी नवयुवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रदान करते हुए सम्मानित किया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment