Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी: बंगाल ने बिहार को एक पारी और 97 रनों से हराया

पटना: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के पहले मैच में एक पारी 97 रनों से बंगाल से हार गई  बिहार की टीम। 17 नवंबर को प्रारम्भ हुए इस मैच में टॉस जीतकर बिहार ने बंगाल को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया।

जहां पहली पारी में बंगाल की टीम ने छ्ह विकेट के नुकसान पर 466 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। बिहार की टीम पहली पारी में 277 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और बिहार को फ़ौलोवन खेलना पड़ा। फ़ौलोवन खेलते हुए बिहार टीम 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

बिहार की ओर से दूसरी पारी में सत्यम कुमार 20 रन, राहुल रतन 15 रन, विवेक यथार्थ 13 रन, अनूप कुमार 10 रन अगस्त्या 9 रन प्रशांत कुमार 5 रन और दीपेश गुप्ता 4 रन बनाकर आउट हुए। बंगाल की ओर से महिपाल ने 4, प्रियंशु ने 3, युद्धजीत ने 2 और विशाल ने एक विकेट लिए। बिहार का अगला मैच गुजरात से वलसाड में 24 नवंबर से है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment