Loading Now
×

सिवान अंडर-19 (विद्यालय)के फाइनल में

सिवान : राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर 19(बालक) प्रतियोगिता में सिवान फाइनल में पहुंचा। 2/12/23 को अपना फाइनल मुक़ाबला खेलेगा। अपने पहले मुकाबले में सिवान ने समस्तीपुर को 45 रनों से हराया।

वहीं दूसरे मुकाबले में कटिहार को 7 रनों से हराया। क्वार्टर फाइनल में वेस्ट चंपारण को 6 विकेट से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। दिनांक 27/11/23 को सेमिफाइनल मे पूर्वी चंपारण को 70 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । सभी खिलाड़ियों को सिवान के खेल पदाधिकरी जितेंद्र प्रताप सिंह,जिला प्रशासन के तरफ से दीपक जी,जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, सचिव नंदन सिंह और कोषाध्यक्ष फयाज खान ने फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दिया।

सचिव नंदन सिंह ने बताया कि टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से नियुक्त हमारे चयनकर्ता जफर इमाम (वरिष्ठ खिलाड़ी हुसैनगंज), रितेश कुमार बबलू (वरिष्ठ खिलाड़ी सिवान), मुकेश मिश्रा, सोनू कुमार गुप्ता का योगदान सराहनीय है जिन्होंने एक अच्छी टीम का गठन किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment