Loading Now
×

रोहन सिंह के पंच से रॉयल क्रिकेट क्लब सिवान क्रिकेट लीग के सेमिफाइनल में।

सिवान:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा सेशन 2023/24 का जिला क्रिकेट लीग के सुपर आठ के दूसरे मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने परफेक्ट क्रिकेट क्लब को 144 रन से हराया।

टॉस जीतकर रॉयल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच मे 9 विकेट पे 241 रन का विशाल स्कोर बनाया। रॉयल के तरफ से अखिल प्रताप ने 66, पवन राय ने 45 का योगदान दिया। परफेक्ट की तरफ से अंश, हर्षवर्धन और अभिराज ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट क्लब ने 17 ओवर में 97 रन बना कर ऑल आउट हो गई। परफेक्ट के तरफ से निकेश ने 19 रन का योगदान दिया ।रॉयल के तरफ कप्तान रोहन सिंह ने 5 विकेट लिया। मैन ऑफ़ द मैच रॉयल के कप्तान रोहन सिंह को दिया गया । सुपर आठ के पहले मैच में स्पोर्ट्स क्लब ने दानिश क्रिकेट एकेडमी को हराकर पहले ही सेमिफाइनल में अपना जगह बना लिया है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment