Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में माही क्रिकेट क्लब ने पातेपुर क्रिकेट क्लब को 62 रनों से हराया

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच माही क्रिकेट क्लब और पातेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में माही क्रिकेट क्लब ने पातेपुर क्रिकेट क्लब को 62 रन से हराया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी माही क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज सम्राट 9 रन जितेंद्र 6 रन बनाकर आउट हो , मध्यक्रम के बल्लेबाज अश्वनी 5 रन ,अली 2 रन बनाकर आउट हो गए । उसके बाद ऋतिक 32 रन और विक्की 9 रन के पारी के बदौलत 22 ओवर में 112 रन बनाकर आउट हो गए। पातेपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से समीर 3 विकेट , सोमन 2 विकेट ,मनीष 2 विकेट ,पुष्पक 1 विकेट और रूपेश 1 विकेट लिए।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी पातेपुर क्रिकेट क्लब के दोनो सलामी बल्लेबाज रूपेश और ऋतिक खाता खोले बिना आउट हो गए उसके बाद के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए गोलू 17 रन और मनीष 5 रन बनाकर आउट हो गए पूरी टीम सिर्फ 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। माही क्रिकेट क्लब के तरफ से जितेंद्र 4 विकेट , अश्वनी 2 विकेट अभिषेक 1 विकेट और विक्की 1 विकेट लिए , माही क्रिकेट क्लब के जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment