Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी 114 रनो से जीता

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज शुरूआत हो गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक पाठक प्रिंसिपल अररिया कॉलेज, विशिष्ट अतिथि बी प्रधान डायरेक्टर मोहनीदेवी स्कूल, ओम प्रकाश जायसवाल जिला संघों के प्रतिनिधि बिहार क्रिकेट संघ पटना, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास बासु दा सत्येन शरण परवेज आलम दिलीप कुमार झा चांद आजमी अनामी शंकर अमित सेनगुप्ता मनोज बडेडिया गोपेश सिंन्हा शुशील सिंह दारा अभिनन्दन नौटीयाल ने संयुक्त रुप खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।

अररिया काँलेज स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग का पहला मैच इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी और जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के बीच खेला गया टाँस इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 30-30 के इस मैच में ने इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाने में कामयाब रही। इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी के बल्लेबाज पंकज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की उन्होंने नाबाद 99 रन फैजल हुसैन ने 32 श्रावण ने 24 रन बनाए । जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के गेंदबाज दिव्य प्रकाश ने 3 , संदीप और चुन्नू ने दो दो विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के बल्लेबाजों ने 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर महज 79 रन ही बना पाई और 114 रनो से हार का सामना करना पड़ा। जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी बल्लेबाज विशाल कुमार ने 28 रन और पार्थ ने 12 रन बनाए। इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी के गेंदबाज विक्की और अमन यादव ने 3-3विकेट लिए। मैच के अंपायर तनवीर आलम और अनिकेत गोपाल झा थे स्कोरिंग गौरव ने किया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment