Loading Now
×

झारखण्ड :यंग क्रिकेट क्लब रामगढ़ जिला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के फाइनल में

रामगढ़। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में 09/01/2024 को छावनी फुटबॉल मैदान में “A”डिवीजन ज़िला लीग का आज अंतिम मैच यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा बनाम शारदा क्रिकेट अकादमी पतरातू के बीच खेला गया,

40-40 ओवर के मैच में यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवर में 185/10 बनाकर ऑल आउट हो गया जवाबी पारी खेलते हुए शारदा क्रिकेट अकादमी पतरातू मात्र 19.1 ओवर में सभी विकेट खो कर मात्र 105/10 विकेट के नुकसान कर ऑल ऑउट हो गया।

यंग क्रिकेट क्लब भुरकुण्ड 80 रन से मैच जीत कर फ़ाईन में अपनी जगह सुरक्षित किया,यंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज लक्ष्मण कुमार शानदार बल्लेबाजी कर 78 रन अपने टीम के लिए बनाए, उनके साथ दिया विकास कुमार ने भी 40 रन का बेहतर पारी खेला एवं नागेंद्र कुमार 19 रन बनाए,
वही शारदा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अभिषेक कुमार 6 ओवर में 41/4 विकेट व अनुज कुमार 8 ओवर मे 45/4 विकेट लिया तथा सुभम एवं राहुल को 1-1 विकेट।

शारदा क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज कुमार अक्स 23 रन निखिल कुमार 16 रन, राहुल राज 19 रन ही बना पाये अपने टीम के लिये, यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राहुल कुमार वर्मा 7.1 ओवर में 35 रन देखकर 6 विकेट अपने नाम किया, दिब्यम राज 5,29/2, सुभोजित 4,17/2 विकेट
फ़ाईन मैच रॉयल क्रिकेट क्लब “B” बनाम यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा के बीच वर्तमान सत्र का खेला जायेगा,

मैच में अंपायरिंग अमानत अली व अभय कुमार एवं स्कोरिंग में रवि मुंडा ने किया। मौके पर RCA सचिव अरुण कुमार राय, सुरज प्रसाद, महेन्द्र राणा, दिनेश कुमार साव।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment