Loading Now
×

बेतिया टीम योगी अखिलेश्वर दास राज्यस्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

ढाका : विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित योगी अखिलेश्वर दास राज्यस्तरीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमिफाइनल बेतिया और चन्दौली(उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया।चन्दौली(उत्तर प्रदेश) के कप्तान सौजेब हुसैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में ऑल आउट होकर 120 रन का स्कोर बनाया जिसमें आयुष कुमार 34 रन एवं अमन ने 30 बनाये। बेतिया के तरफ से जितेंद्र कुमार ने सर्वाधिक 4 और सोनू शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी बेतिया की टीम 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाकर 5 विकेट से विजय हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
चन्दौली के तरफ से हर्ष ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेतिया टीम के खिलाड़ी राकेश कुमार को मुकेश कुमार सिंह(मुखिया चमनपुर,शिवहर) और शिक्षक दिलीप कुमार के द्वारा दिया गया।अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश एवं टीपू सिंह रहे।
कमेंट्री लिटिल गुरु और असलम ने की।स्कोरिंग अंकेश और आमिर ने की।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक योगी अखिलेश्वर दास क्लब के अध्यक्ष हारून खान,सचिव प्रदीप कुमार टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना सिंह कोषाध्यक्ष राजमंगल पटेल,मार्गदर्शक सनाउल्लाह खान भोला खान,जारुन खान,अतुल गुप्ता,मार्गदर्शक शमशेर आलम,लालबाबू गुप्ता,विकाश पांडेय,समीम खान,,संजय सिंह,नवीन राज,दीपक तिवारी, बबलू चौधरी,अशरफ खान,शाहिद खान,हिफजुर्रहमान,आले खान,अमजद खान,आजम खान,विमल कुमार,रिजवान, इश्तेयाक,सैफ,साकिब,निखिल,आमिर,दीपक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment