Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में चंदन के शतक से अवेंजर क्रिकेट क्लब जीता

भोजपुर :  जिला क्रिकेट द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज सीनियर डिवीजन के मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब और स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब के बीच महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला गया।आज मैच का उद्घाटन संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।टॉस जीता अवेंजर के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

अवेंजर के ओपनर चंदन शानदार 106 रनों की लाजवाब पारी खेलीl अंकित भोली ने 34 रन और कप्तान अंकित सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया।अवेंजर ने 30 ओवर में 207 रन बनाए 208 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 121 रन बन सके अभिराज ने 20 रत्नेश ने 26 वीरों ने 18 और राज ने 16 रनों का योगदान दिया।अवेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष ने 2 शिवम ने दो और कुणाल ने दो विकेट प्राप्त की है।

इस तरह अवेंजर की टीम 86 रनों से अपना मैच जीताl आज के मैन ऑफ द मैच चंदन रहे जिन्हें कौशिक दुलार की ओर से गांधी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दियाl कल का मैच Bihiya क्रिकेट अकादमी और राइजिंग स्टार के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment