Loading Now
×

खबर का असर,शिवम दुबे के छक्के से घायल बच्चे की मदद को आगे आया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव

पटना : बिहार बनाम मुंबई के रणजी मैच के दौरान मोईनुल हक़ स्टेडियम, पटना में मुंबई की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेटर शिवम् दुबे द्वारा मारे गए छक्के से पटना सिटी निवासी नन्हा क्रिकेट प्रेमी अर्णव शुभ घायल हो गया था जिसके बाद बिहार क्रिकेट संघ द्वारा एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया था।

आर्थिक तंगी के कारण सही इलाज नही हो पाने का पता चलते ही बिहार क्रिकेट संघ पदाधिकारियों से बात कर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव श्री जावेद इक़बाल आज घायल बच्चे को उसके घर देखने गए और तत्काल 5000  रुपये की आर्थिक मदद भी किया।

उन्होंने कहा कि बीसीए को सारी जानकारी से अवगत कराएँगे और उन्होंने परिवार की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव ने बताया बीसीए के अध्यक्ष व पदाधिकारियों से मिला बीसीए अध्यक्ष के द्वारा तत्काल मिलकर स्थिति पता करने के लिये बोला गया तो बच्चे के पिता से सम्पर्क साधा और सुबह सुबह बच्चे से मिलने गए।

घायल बच्चे के पिता ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा का इस सहयोग और हिम्मत बढ़ाने के लिये ख़ुशी जाहिर की है। जावेद इक़बाल का भी ये अनुरोध है की सभी लोगों आगे आकर सहयोग करें।

आपको बता दे कि बीते शाम बिहार के एक स्पोर्ट्स पोर्टल ने इस ख़बर को छापा था जिसके बाद खेलबिहार को जानकारी मिलते ही अपने फेसबुक पेज पर तस्वीर और जानकारी शेयर किया गया।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव ने khelbihar.com नाम के फेसबुक पेज पर ख़बर देखने के बाद मदद कि सोची और आगे आकर आर्थिक मदद भी किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment