Loading Now
×

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला कल

पटना, 17 फरवरी। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का ग्रैंड फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा।

वीएन शर्मा इंस्टीच्यूट, खगौल, दानापुर में चल रही इस लीग का फाइनल मुकाबला पटना वारियर्स और राज मिल्क एफसी के बीच दोपहर 1.00 बजे से खेला जायेगा। फाइनल मुकाबले के अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन समीर कुमार महासेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन, दानापुर मंडल रेलवे के वरीय कार्मिक अधिकारी सह खेल अधिकारी अशोक कुमार यादव, सहायक खेल पदाधिकारी रोहित कुमार मौजूद रहेंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment