Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में सोनवर्षा शानदार 74 रनों से जीता

सीतामढी : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को सोनवर्षा क्रिकेट क्लब व डुमरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें सोनवर्षा क्रिकेट क्लब ने शानदार 74 रनो से जीत दर्ज कर की।

इस मैच का उद्घाटन सीतामढी जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीसीसी के कप्तान प्रफुल्ल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनवर्षा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पीयूष के 32 व सिद्धार्थ के 31 रनो की बदौलत 26 ओवर में 10 विकेट खोकर 138 रनो का लक्ष्य दिया। डीसीसी की तरफ से शिवानन्द ने सर्वाधिक 4 व ऋतिक ने 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी की पूरी टीम प्रफुल्ल के सर्वाधिक 17 रन तथा कुणाल के 10 रनों के बावजूद 18वे ओवर में महज 63 रनों पर ढेर हो गई। वहीं सोनवर्षा की तरफ से सर्वाधिक सचिन ने 7 व रोहित ने 3 विकेट लिए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनवर्षा के सचिन को दिया गया।

मौके पर, उर्मिला देवी सदानंद सिंह डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोरर सत्यम, मैच के अंपायर अक्षय व सूरज उपस्थित थे। गुरुवार को नॉक आउट राउंड में सोनवर्षा और रीगा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment