भागलपुर जिला क्रिकेट लीग : मोहन के हैट्रिक से लेहरी टोला क्रिकेट क्लब विजयी
भागलपुर : सैंडिश कंपाउंड में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब बनाम लेहरी टोला क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। यह मैच 30-30 ओवर का खेला गया।न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों 10 विकेट खोकर कुल 113 रन बनाएं।लेहरी टोला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मोहन ने हैट्रिक विकेट के साथ 4 विकेट लिया। रोहित और अमन ने 2 एवं प्रवश और अवस्थी ने 1 विकट लिया।
जबबी इनिंग में लेहरी टोला ने बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया ।लेहरी टोला की ओर से बल्लेबाजी में लक्ष्य ने 21, अवस्थी ने 21 ,आशीष ने 17 रन बनाए।इस प्रकार लहरी टोला क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया।न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में विवेक ने 2 दिवेश,धीरज और मोहित ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।
आज के अंपायर संजय कुमार और शिवकुमार थे। स्कोरर मोहित थे।कल का मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम सालेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment