Loading Now
×

ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम् व कुश का शतक,संत लॉरेन्स स्कूल जीता 

नई दिल्ली :  ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में आज का मुकाबला संत लॉरेन्स स्कूल और रवि ब्रदर्स क्लब के बीच खेला गया जिसमे संत लॉरेन्स स्कूल की टीम ने रवि ब्रदर्स क्लब को 312 रनो से हरा दिया। संत लॉरेन्स स्कूल के लिए दो शतक शिवम् चौधरी और कुश बिधुरी ने जड़े।
आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी संत लॉरेन्स स्कूल की टीम ने शिवम् चौदरी के 150 और कुश बिधुरी के 112 रनो के शतकीय पारी,कुश मिश्रा के 46 व आहान दबास के 41 रनो के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 400 रन बनाये। गेंदबाजी में रवि ब्रदर्स क्लब के हर्षवर्धन भट्ट को 2 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी रवि ब्रदर्स क्लब के टीम इतने बड़े स्कोर को देखर ही मानो हार मान लिया हो टीम सिर्फ 79 रन बनाकर पूरी टीम ढेर हो गई टीम के लिए अदयन 17 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए संत लॉरेन्स स्कूल की टीम के आहान को चार,अनीश को दो और आयुष सिंह को दो विकेट मिला।  इस तरह इस मुकाबलों को 321 रनो से जित लिया। मैन ऑफ़ द मैच शिवम् चौधरी को दिया गया जिन्होंने शानदार 150 रन की शतकीय पारी खेली।  जबकि फाइटर ऑफ़ द मैच हर्षवर्धन भट्ट को तथा इम्पैक्ट प्लयेर आहान दबास को चुना गया। इस मौके पर उपस्तिथ  इंडियन डिफ़ कोच देवदत्त और विवेक ने खिलाड़ियों को पुरुष्कृत किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment