Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट एकेडमी 6 विकेट से जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज सीनियर डिवीजन का मैच बिहिया क्रिकेट अकादमी और स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गयाl आज मैच का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस जीता स्टार फ्रेंड्स के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया स्टार फ्रेंड्स की पूरी टीम 130 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें हंसराज ने 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद कैफ ने 5 विकेट प्राप्त किया।

131 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी के मोहम्मद कैफ के 41 रन और अमर के 40 रन के बदौलत यह मैच छह विकेट से जीत लियाl आज की मैन ऑफ द मैच बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद कैफ को कौशिक दुलार की ओर से पुरस्कृत किया गयाl आज के मैच के अंपायर विकी और विवेक थे जबकि स्कोरर की भूमिका में गांगुली मौजूद रहे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment