Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय स्पोर्ट्स क्लब ने 98 रनों से जीता।

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेले जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग विजय स्पोर्ट्स और सुरजदेव फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें विजय स्पोर्ट्स क्लब ने 98 रनों से जीत प्राप्त की।

टॉस जीतकर सूरजदेव फाऊंडेशन ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय स्पोर्ट्स ने 197 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसने अभिषेक के 60 और कप्तान विजय ने 57 रन का योगदान दिया उनके अलावा नटवर के 15 और प्रांशु ने भी 12 रन जोड़े। सुरजदेव फाउंडेशन की तरफ से राहुल ने 3 विकेट तथा अभिजीत और अभिषेक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरजदेव फाउंडेशन महज 99 रनो पर ऑल आउट हो गई जिसमे आदित्य ने 30 तथा पियूष के 15 और सिद्धांत के 10 के अलावा कोई बल्लेबाज़ दहाई का आकरा भी पार नही कर पाया । विजय स्पोर्ट्स के तरफ से नटवर ने 4 विकेट वही धीरज ने 2 विकेट तथा सनोज अभिषेक और प्रांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment