Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में वैशाली यूथ 9 विकेट से जीता

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेले जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग वैशाली यूथ फाऊंडेशन और सी एन फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें वैशाली यूथ ने 9 विकेट से जीत प्राप्त की।

टॉस जीतकर सी एन एफ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी सी एन एफ 91 के स्कोर पे ऑल आउट हो गई जिसने नवनीत के 32 और कप्तान सरोज ने 16 रन का योगदान दिया उनके अलावा प्रीतम के 13 और अमन ने भी 10 रन जोड़े। वैशाली यूथ फाउंडेशन की तरफ से अभिषेक ने 5 विकेट तथा वैभव ने 3 और संभव ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली यूथ फाउंडेशन ने 1 विकेट खोकर मैच जीत लिया जिसमे इलियास ने 31 तथा ऋतिक के 32 और मुनचुन के 21 का योगदान दिया । सी एन एफ के तरफ से अखिलेश ने 1 विकेट प्राप्त किए। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment