कटिहार जिला क्रिकेट लीग में व्हाइट इलेवन ने सन्नी क्रिकेट एकेडमी को हराया
कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे ए डिवीजन जिला लीग में आज का मैच व्हाइट 11 बनाम सन्नी क्रिकेट एकेडमी के बीच 40-40 ओवर का खेला गया।
जिसमें व्हाइट 11 की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए जिसमें मुख्य स्कोरर रहे
विष्णु कुमार साह ने 45 रन तौसीफ आलम ने 25 रन बनाए गेंदबाजी में सन्नी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गौतम ठाकुर ने 3 और विकास कुमार ने 3 विकेट लिए।
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.5 ओवर में 127 रन बना कर ऑल आउट हो गई जिसमें मुख्य स्कोर रहे गौतम ठाकुर ने 42 रन और विकास कुमार ने 22 रन बनाए। व्हाइट 11 की टीम 41 रन से मैच को जीत कर 2 अंक हासिल किए।
मैच में निर्णायकों की भूमिका में असद हासमी और अजीत सिंह ने निभाई जबकि स्कोरर रहे सिद्धांत सिंह।कल का मैच स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब बनाम एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से राजेंद्र स्टेडियम में खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment