Loading Now
×

कटिहार डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीता

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब बनाम एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया।

जिसमें स्टार राइजिंग के कप्तान सोनू कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। मुख्य स्कोरर रहे सोनू कुमार ने 40 रन और आशिम अख्तर ने 24 बनाए।
गेंदबाजी में एलायंस क्लब की तरफ से साहिल अंसारी,आयुष कुमार, जिशु कुमार ने कमशः 2-2 विकेट लिए।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस क्रिकेट क्लब की टीम 26.1 ओवर 5 विकेट के नुकसान 147 रन से मैच को जीत कर 2 अंक हासिल किए। मुख्य स्कोरर रहे इश्रफिल उर्फ लल्ला ने 42 रन और शिवम सिंह ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में स्टार राइजिंग की तरफ से सोनू कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। एलायंस क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया।

मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और अजीत सिंह रहे जबकि स्कोरर रहे राजा कुमार। कल का मैच दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से राजेंद्र स्टेडियम में खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment