Loading Now
×

बरौनी सुपर किंग्स की टीम बेगूसराय प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में

  • बरौनी सुपर किंग्स की टीम बीपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचा।
  • बरौनी सुपर किंग्स के अतुल प्रकाश बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग में मुकाबला बरौनी सुपर किंग्स और नौला नाइट राइडर्स के बीच खेला गया।

बरौनी सुपर किंग्स के कप्तान दानिश आलम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट होकर 169 रन बनाए बरौनी सुपर किंग्स की ओर से अतुल प्रकाश ने 56 रन बनाए और भरत ने 33 रन बनाए नौला नाइट राइडर्स की ओर से वीरेंद्र ने 2 विकेट प्राप्त किया और मनीष ने 1विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी नौला नाइट राइडर्स की टीम 16 में ओवर में 88 रन पर पूरी टीम सिमट गई नौला नाइट राइडर्स की ओर से अमरनाथ सिंह ने 22 रन बनाए और कमलेश कुमार ने 19 रन बनाए जबकि बरौनी सुपर किंग्स की ओर से सरबजीत यादव ने 4 विकेट प्राप्त किया और अतुल प्रकाश ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बरौनी सुपर किंग्स ने नौला नाइट राइडर्स को 81 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर बरौनी सुपर किंग्स के अतुल प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मैच के मुख्य अंपायर कंचन कुमार और अनिकेत थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे बीपीएल के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि कल बेगूसराय प्रीमियर लीग का अंतिम लीग मैच नौला नाइट राइडर्स और बेगूसराय किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment