Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में प्रियदर्शी फाउंडेशन ने आम्रपाली सीए को 5 विकेट से हाराया

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे जय नारायण निषाद पूमा कप अंडर 16 वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच आम्रपाली क्रिकेट क्लब और प्रियदर्शी फाउंडेशन के बीच खेले गए मैच में प्रियदर्शी फाउंडेशन ने आम्रपाली क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हाराया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आम्रपाली क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज अभिनव 12 रन और सार्थक 7 रन बनाकर आउट हो गए । मध्य कर्म के बल्लेबाज निखिल 35 रन, रिशव 24 रन और टूटू 17 रन के पारी के बदौलत 9 विकेट खो कर 166 रन बनाए , प्रियदर्शी फाउंडेशन के तरफ से शशांक 3 विकेट ,अमन 2 विकेट , ऋतिक 2 विकेट ,हिमांशु 1 विकेट तन्मय 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज सौरभ 66 रन और देव्यांशु 18 रन बनाकर आउट हो गए । मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष 19 रन अली 14 रन के पारी के बदौलत 25 में ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । आम्रपाली क्रिकेट क्लब के तरफ से सार्थक 3 विकेट , रिशव 1 विकेट लिए । प्रियदर्शी फाउंडेशन के शशांक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment