Loading Now
×

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान ने किया टर्फ विकेट का उद्घाटन।

मुजफ्फरपुर : आज जपहा स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के मैदान में मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों द्वारा टर्फ विकेट का उद्घाटन किया गया।मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक रविशंकर शर्मा,मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार एवम जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टर्फ विकेट का उद्घाटन किया।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने पूरे ग्राउंड का मुआयना किया और क्रिकेट एकेडमी पठान को बधाई दी।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय कैंप हेतु यह मैदान सारे मानकों को पूरा करती प्रतीत होती हैं। यहां प्रेक्टिस हेतु तीन-तीन तरफ विकेट दो ,सीमेंटेड विकेट एवं एक सेंटर विकेट इस मैदान में उपलब्ध है ।

इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ ग्राउंड में ही जिम एवं इंडोर नेट की व्यवस्था भी की जा रही है जल्द ही यह कार्य आने वाले दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के संचालक रंजन कुमार को भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा अब वह दिन दूर नहीं की मुजफ्फरपुर जिले से भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलने शुरू हो जाएंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 183 रनों से हराया

Next post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग का आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में मधेपुरा क्रिकेट क्लब जीती

Post Comment