Loading Now
×

सीनियर नेशनल खो-खो के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का चयन 29 फरवरी को

  • मुंगेर जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल व कॉलेज के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं
  • नेशनल खो- खो चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

मुंगेर : सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप -2023-24 में भाग लेने वाली बिहार स्टेट सीनियर बालक खो – खो टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला के सभी बालक खो-खो खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल 29फ़रवरी 2024 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दोपहर 1 बजे से किया जा रहा है ।ये जानकारी जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी ।

उन्होंने बताया कि जिला खो-खो खेल के इस सेलेक्शन ट्रायल में मुंगेर जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल एवं कॉलेज के सभी आयु वर्ग के बालक खो-खो भाग ले सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 200 रुपए निर्धारित की गई है , साथ ही सभी खिलाड़ी आयोजन कमिटी को अपने-अपने आधारकार्ड की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साइज का दो फोटो जमा देंगें।

अधिक जानकारी के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के वरीय पदाधिकारीगण से संपर्क किया जा सकता है या मोबाइल नंबर 📲9123142461पर संपर्क किया जा सकता है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पूर्वी क्षेत्रीय इंटर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ तीसरा स्थान,

Next post

पूर्वी चम्पारण जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में इंडियन क्रिकेट एकेडमी 2 विकेट से जीता

Post Comment