Loading Now
×

नालंदा जिला क्रिकेट लीग में पैंथर्स क्लब व नालंदा जूनियर क्लब विजयी

नालंदा:  जिला सीनियर लीग के दो मैच खेले गए, पहला मैच बिहारशरीफ़ में और दूसरा मैच एकांगरसराय मैदान में खेला गया। पहला मैच पैंथर्स क्लब बनाम स्टार क्रिकेट क्लब के बीच बिहारशरीफ़ में और दूसरा मैच नालंदा जूनियर क्लब बनाम NIOCE क्लब के बीच एकांगरसराय मैदान में खेला गया।

स्टार क्रिकेट क्लब ने पहलें बल्लेबाज़ी करते हुए 10 विकेट खोकर 109 रन बनाये। स्टार क्लब की ओर से बंगाली ने 60 रन बनाये। पैंथर्स क्लब की ओर से नवनीत ने 5 विकेट लिए वहीं अगस्तया तथा प्रतिक ने दो दो विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए पैंथर्स क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट शेष रहते लक्ष हासिल कर लिया। पैंथर्स की ओर से सौरव 30 रन, परमेन्द्र 22, आकाश 21, ज़ीशान तथा नवनीत ने 16-16 रन बनाये। स्टार क्लब की ओर बंगाली ने 3 विकेट, मनीष तथा विक्रम ने एक एक विकेट लिया।

वहीं एकांगरसराय में खेले गए दूसरे मैच में नालंदा जूनियर ने NIOCE क्लब पर 84 रनो से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करके नालंदा जूनियर क्लब ने 8 विकेट खोकर 190 रन बनाये जिसमे दिव्यांश 56, सुराज 33, अनिरुद्ध 24, मोहित 23 और जयकी ने 22 रन बनाये। NIOCE के गेंदबाज शुभम ने 5 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए NIOCE क्लब ने 10 विकेट 104 रन ही बनाए। जिसमे सुभम 28, प्रिन्स 22 और विराट ने 18 रन बनाये। नालंदा जूनियर क्लब की ओर से सूरज ने 4 और अनिरुद्ध ने 2 विकेट लिए।बिहारशरीफ़ में निर्णायक की भूमिका साफा रिज़वी तथा हैदर अली ने और एकांगरसराय में परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर ने निभाया वहीँ स्कोरर का काम कुंदन कुमार तथा दीपक कुमार ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment