नालंदा जिला क्रिकेट लीग में परशुराय क्लब और नालंदा जूनियर क्लब विजयी
नालंदा: जिला सीनियर लिग के दो मैच खेले गए, पहला मैच बिहारशरीफ़ में और दूसरा मैच एकांगरसराय मैदान में खेला गया। एकांगरसराय में परशुराय क्लब बनाम डॉ सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब के बीच में और दूसरा मैच नालंदा जूनियर क्लब बनाम गेटवे क्लब के बीच बिहारशरीफ़ मैदान में खेला गया।
परशुराय क्रिकेट क्लब ने पहलें बल्लेबाज़ी करते हुए 33.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 177 रन बनाये। परशुराय क्लब की ओर से रणवीर ने 55 रन, गौतम ने 49 तथा नवेड्या ने 15 रन बनाये। डॉ सरस्वती देवी क्लब की ओर से रिक्की ने 4 तथा राहुल ने 2 विकेट लिए।
जवाब में खेलते हुए डॉ सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब 21.4 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 92 रन बनाये। डॉ सरस्वती देवी क्लब की ओर से विकास 45 रन और रिक्की 13 रन बनाये। परशुराय क्लब की ओर से ऋतिक, गौतम तथा रितेश ने तीन तीन विकेट अपने नाम किये।
वहीं बिहारशरीफ़ में खेले गए दूसरे मैच में नालंदा जूनियर ने गेटवे क्लब पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे क्लब ने 10 विकेट खोकर 145 रन बनाये जिसमे मोहित नाबाद 58 रन , राहुल 26 और राजीव ने 24 रन बनाये। नालंदा जूनियर के गेंदबाज मोहित ने 4 और अभिषेक ने 3 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए नालंदा जूनियर क्लब ने 6 विकेट शेष रहते लक्ष प्राप्त कर लिया। जिसमे दिव्यांश 51, सूरज 19 और अनिरुद्ध ने 17 रन बनाये। गेटवे क्लब की ओर से कुंदन ने 2, विराज तथा आशीष ने एक एक विकेट लिए।
बिहारशरीफ़ में निर्णायक की भूमिका साफा रिज़वी तथा हैदर अली ने और एकांगरसराय में परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर ने निभाया वहीँ स्कोरर का काम देव रंजन गुप्ता तथा दीपक कुमार ने किया।
Share News:



Post Comment